UPSSSC PETQuestion 97 of 149 · अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage)
Questionmedium
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2022 (16 Oct Shift 1)

Directions

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गये प्रश्नों (प्र. 59 से 63) के उत्तर दीजिए । लोग नियमित बचत करते रहने के बावजूद अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते रह जाते हैं । अपने जीवन के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह जानना जरूरी है कि हम उन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कितनी बचत कर रहे हैं और उसे कहाँ निवेश कर रहे हैं, जिससे कि हम अपने निर्धारित उद्देश्य के अनुसार पैसा जोड़ सकें । साधारण भाषा में समझा जाए तो बचत और निवेश में अंतर इतना ही है कि जो राशि आप अपनी नियमित आय से बचाकर अलग रख लेते हैं, वह बचत है और यदि आप अपनी उस बचत को कुछ रिटर्न प्राप्त करने के लिए ऐसा कुछ खरीदते हैं जो कि भविष्य में आपकी सम्पत्ति बन सके, वह निवेश है । बचत अल्पकालिक लक्ष्यों के लिए है । बैंक और पोस्ट ऑफिस के बचत खातों या अन्य किसी जगह पर सीमित समय तक रखा गया पैसा बचत होता है, जो सुरक्षित होता है और आवश्यकता पड़ने पर आसानी से निकाला जा सकता है । गृहिणियों द्वारा बचाकर किचन में चावल के मर्तबान में रखा पैसा या साड़ियों की परतों के बीच छिपाकर रखा गया पैसा भी बचत की श्रेणी में ही आएगा । बचत में रखा पैसा जब चाहिए हो तब सहजता से उपलब्ध होता है । अकसर यह बचत अल्पकालीन लक्ष्यों या आपातकालीन जरूरतों के लिए होती है । बचत में रखा गया आपका पैसा निवेश के मुक़ाबले अधिक सुरक्षित रहता है । इसमें बहुत कम या ना के बराबर जोखिम होता है । बचत में आपको रिटर्न बहुत कम मिलता है क्योंकि सभी बचत योजनाओं में ब्याज की दर कम होती है । इसमें आपको बहुत ही कम रिटर्न मिलता है जिससे मुद्रास्फीति भी कवर नहीं हो पाती है । दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों के लिए निवेश किया जाता है । मुख्य बचत और निवेश में अंतर यही है कि निवेश में आप उच्च रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं । निवेश में ऊँचे रिटर्न की सम्भावना के साथ रिस्क भी रहता है । निवेश से आप लंबे समय तक मुद्रास्फीति को पछाड़ कर अपने धन में वृद्धि कर सकते हैं । म्युचूअल फंड और एस.आई.पी. आदि निवेश के प्रारंभिक तरीके हैं । ज़मीन, सोना, कमोडिटीज या शेयर आदि में निवेश करने के लिए अधिक धन और अनुशासन की आवश्यकता होती है और रिस्क भी ज़्यादा रहता है, परन्तु सही तरीके से किया गया निवेश सम्पदा में कई गुनी वृद्धि कर सकता है । निवेश किया गया पैसा एकदम से उपलब्ध नहीं रहता है और इसे बेचकर दुबारा पैसा बनाने में समय भी लग सकता है । उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए । कोई सपना ऐसा नहीं होता जो पूरा ना किया जा सके ।

अनुच्छेद के आधार पर बताइए कि दीर्घकालीन लक्ष्यों को पाने के लिए, निवेश के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य अशुद्ध है ?1.दीर्घकालीन लक्ष्यों की प्राप्ति लघु बचत द्वारा ही संभव हो सकती है ।2.दीर्घकालीन लक्ष्यों की प्राप्ति दीर्घकालीन अच्छे निवेश द्वारा ही संभव हो सकती है ।3.दीर्घकालीन लक्ष्यों की प्राप्ति संभव नहीं है, क्योंकि दीर्घकालीन निवेश में धन हानि का जोखिम (खतरा) होता है ।4.बचत निवेश की तुलना में ज्यादा अच्छी है, क्योंकि निवेश में ज़ोखिम शामिल है जो गाँठ के पैसे को भी ले जाएगा ।

Answer View answer ▾

Answer: Option A — 1, 3, 4

Detailed Solution

गद्यांश कहता है कि दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों के लिए निवेश किया जाता है और कोई सपना ऐसा नहीं जो पूरा न हो सके, इसलिए केवल कथन 2 शुद्ध है। कथन 1 (लघु बचत से), 3 (लक्ष्य असंभव) और 4 (बचत निवेश से अच्छी) गद्यांश के विरुद्ध होने से अशुद्ध हैं।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) Questions

View all ›
  1. Q1.विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
  2. Q2.विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
  3. Q3.कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है
  4. Q4.किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम-युग के प्रमुख तत्त्व हैं
  5. Q5.‘नितान्त’ शब्द का उपयुक्त पर्याय है

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी अपठित गद्यांश पढ़कर उत्तर देने वाले प्रश्न। UPSSSC PET के गद्यांश और प्रश्न हल सहित।