UPSSSC PETQuestion 22 of 30 · अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage)
Questioneasy
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2026 (25 Oct Shift 2)

Directions

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : चिपको आंदोलन भारत के पर्यावरण संरक्षण का एक ऐतिहासिक और अत्यंत प्रभावशाली आंदोलन था, जिसकी शुरुआत 1970 के दशक में उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के चमोली जिले से हुई थी। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य वनों की अंधाधुंध कटाई को रोकना और स्थानीय पारिस्थितिकी का संरक्षण करना था। ‘चिपको’ शब्द का व्यावहारिक अर्थ है पेड़ों से चिपक जाना। जब भी ठेकेदार वृक्षों को काटने आते, तब स्थानीय लोग — विशेषकर महिलाएँ — पेड़ों को अपने आलिंगन में ले लेती थीं ताकि उन्हें कटने से बचाया जा सके। इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में ‘दशोली ग्राम स्वराज्य संघ’ और चंडी प्रसाद भट्ट की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। सन 1974 में रेणी गाँव में गौरा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने वृक्षों की रक्षा के लिए जो अदम्य साहस दिखाया, उसने इस आंदोलन को एक नई दिशा और व्यापक पहचान दी। तत्पश्चात सुंदरलाल बहुगुणा जैसे मूर्धन्य पर्यावरणविदों ने इस आंदोलन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनका प्रसिद्ध नारा था — “क्या हैं जंगल के उपकार, मिट्टी, पानी और बयार; मिट्टी, पानी और बयार, जीने के हैं आधार।” चिपको आंदोलन केवल वृक्षों की भौतिक रक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि यह स्थानीय समुदाय के वन अधिकारों, पर्यावरण चेतना और नारी शक्ति के अभ्युदय का प्रतीक भी था। इस आंदोलन ने नीति-निर्माताओं को अपनी वन नीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए विवश किया, जिसके परिणामस्वरूप 1980 में केंद्र सरकार ने हिमालयी क्षेत्रों में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए 15 वर्षों तक वृक्षों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। चिपको आंदोलन ने वैश्विक स्तर पर पारिस्थितिकी और अहिंसक विरोध के संगम का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने आगे चलकर अप्पिको आंदोलन जैसे कई पर्यावरण आंदोलनों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाई।

चिपको आंदोलन में ‘चिपको’ का व्यावहारिक अर्थ क्या था ?

Answer View answer ▾

Answer: Option B — पेड़ों से चिपक जाना

Detailed Solution

गद्यांश के पहले अनुच्छेद में लिखा है — ‘चिपको’ शब्द का व्यावहारिक अर्थ है पेड़ों से चिपक जाना; ठेकेदारों के आने पर महिलाएँ पेड़ों को आलिंगन में ले लेती थीं।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) Questions

View all ›
  1. Q1.विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
  2. Q2.विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
  3. Q3.कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है
  4. Q4.किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम-युग के प्रमुख तत्त्व हैं
  5. Q5.‘नितान्त’ शब्द का उपयुक्त पर्याय है

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी अपठित गद्यांश पढ़कर उत्तर देने वाले प्रश्न। UPSSSC PET के गद्यांश और प्रश्न हल सहित।