UPSSSC PETQuestion 44 of 149 · अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage)
Questioneasy
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2025 (6 Sept Shift 2)

Directions

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए । सैन्य संचालक और राणा का प्रतिनिधित्व करने वाले महारावत बाघसिंह की तलवार धूप में दामिनी-सी चमकी और वे गरज उठे-“हम बादशाह का सामना नहीं कर पाएँगे क्योंकि उसके पास बड़ी सेना है । ऐसी स्थिति में हमें केसरिया बाना पहन लेना चाहिए और दुर्ग की वीर ललनाओं को जौहर व्रत करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।” यह सुनते ही हाड़ी राणी ने सगर्व कहा-“हम जौहर करेंगी । कोई भी शत्रु हमारे नारीत्व-सतीत्व को कलंकित करे, इससे पहले हम मरना ठीक समझेंगी ।” महारावत तथा अन्य सरदारों को इससे संतोष हुआ । और वे निश्चिन्त हो गए । उन्होंने केसरिया बाना पहन लिया । वीर ललनाओं ने अग्नि-कुंड में बारूद तथा आग को प्रज्वलित करने वाली दूसरी सामग्रियाँ डालीं । कितना दारुण दृश्य था-हजारों नारियाँ और कुँवारी कन्याएँ .... एक कुँवारी कन्या ने कहा-“माँ सा, हम जीते जी अग्नि-कुंड में क्यों प्रवेश करती हैं ?” “मर्यादा की रक्षा के लिए ।” “क्या हम युद्ध करती हुई नहीं मर सकतीं ?” उस नारी ने अहंकार से कहा-“मर सकती हैं, क्षत्राणी का धर्म भी युद्ध करते हुए मरना है । त्याग ही उनका गौरव है पर उसमें जीवित रूप में पकड़े जाने का भी अंदेशा है, तब... ?’ “ओह !” कुँवारी कन्या ने कहा - “मर्यादा से तो मृत्यु भली है । चलिए, माँ सा, हम सब अपनी आन पर उत्सर्ग हों ।” एक युवती एक राणी से पूछ रही थी - “इस युद्ध को बंद करा दीजिए । यह युद्ध कितना भयंकर होता है, कितना बीभत्स होता है, इसमें कितनी घृणा है, क्या मनुष्य प्रेम से नहीं रह सकता ?” “युद्ध अपने स्थान पर श्रेष्ठ लगता है और प्रेम अपने स्थान पर । आज चित्तौड़ पर विपत्ति आई हुई है, उसकी मान-मर्यादा के गौरव को खतरा है; ऐसे समय प्रेम की बात या युद्ध बंद करने की बात हास्यास्पद लगती है । अभी सिर्फ युद्ध की बात करो, शत्रु-संहार की बात करो, उत्सर्ग की बात करो । हम जौहर व्रत करके अपने नरसिंहों को निश्चिन्त करा देंगी ।”

कुँवारी कन्या मर्यादा से मृत्यु को ही क्यों भली मानती है ?

Answer View answer ▾

Answer: Option A — अगर युद्ध करते समय जीवित पकड़े जाने पर जो हालात होगी, उससे बचने के लिए ।

Detailed Solution

युद्ध करते हुए मरने में ‘जीवित रूप में पकड़े जाने का भी अंदेशा है’, इसलिए कन्या कहती है कि ‘मर्यादा से तो मृत्यु भली है’।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) Questions

View all ›
  1. Q1.विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
  2. Q2.विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
  3. Q3.कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है
  4. Q4.किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम-युग के प्रमुख तत्त्व हैं
  5. Q5.‘नितान्त’ शब्द का उपयुक्त पर्याय है

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी अपठित गद्यांश पढ़कर उत्तर देने वाले प्रश्न। UPSSSC PET के गद्यांश और प्रश्न हल सहित।