UPSSSC PETQuestion 105 of 149 · अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage)
Questioneasy
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2022 (16 Oct Shift 2)

Directions

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र. 13 से 17) के उत्तर दीजिए । पुराने समय में जो लोग देश की सेवा करना चाहते थे, वे ही राजनीति में आते थे। वे अपने भविष्य की चिंता छोड़कर देश की निःस्वार्थ सेवा में लग जाते थे। आजादी की लड़ाई के समय तक लोगों के अंदर सच्चा देश प्रेम था। बहुत से लोगों ने आज़ादी के आंदोलन में जुड़कर सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी, परिवार का सुख त्याग दिया था और यहाँ तक कि अपने प्राणों का मोह तक छोड़ दिया था। कितने ही सच्चे देशभक्त इस आज़ादी की नींव में समा गए और इतिहास में इनका नाम तक नहीं है। आज भी हमारे देश में अनगिनत नेता हैं जो अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर ये लोग तुरंत पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। नेतागिरी का लोभ निःसंदेह मनुष्य को पतित बनाता जा रहा है। सारा देश नेतृत्व की अभिलाषा का शिकार होता जा रहा है। भाषण, गर्जन, तिकड़म और छल के झूठे वायदों और धोखे की कसमों से सारा सार्वजनिक वातावरण कोलाहलपूर्ण हो गया है। जहाँ देखो वहीं नेताजी नजर आएँगे। लगता यह है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अब नेता बनना चाहता है, भले ही उसका कोई अनुगमन करने वाला न हो। देश की सारी सुविधाओं का उपयोग करते हुए ये अपने आप को किसी राजा-महाराजा से कम नहीं समझते। विदेश जाकर महँगा इलाज कराते हैं। सत्ता में आने के लिए लम्बे-लम्बे भाषण दिए जाते हैं, गर्जना की जाती है, तिकड़म और छल के झूठे वायदे और धोखे की कसमें खाई जाती हैं, दूसरी पार्टियों पर कीचड़ उछाला जाता है। येन-केन प्रकारेण साम, दाम, दंड और भेद नीतियों का प्रयोग करके अपने गंतव्य तक पहुँच जाते हैं। ऐसे राजनेता देश के युवकों को गलत दिशा दिखाते हैं, परन्तु अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने भेजते हैं। ये अच्छी तरह समझते हैं कि मुफ्त की चीजों के लालच में जनता उनको वोट दे ही देगी। ये कभी नहीं चाहेंगे कि लोग शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।

नेता लोग पार्टी क्यों बदलते हैं ? सबसे सही तर्कयुक्त उत्तर कौन सा है ?

Answer View answer ▾

Answer: Option B — स्वार्थ-सिद्धि के लिए पुरानी पार्टी छोड़कर नई पार्टी में आना।

Detailed Solution

अनुच्छेद में कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर नेता तुरंत पार्टी बदल लेते हैं और नेतागिरी का लोभ मनुष्य को पतित बना रहा है। अतः पार्टी बदलने का कारण स्वार्थ-सिद्धि है, सिद्धांतों का मेल या देश की समस्याओं का हल खोजना नहीं।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) Questions

View all ›
  1. Q1.विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
  2. Q2.विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
  3. Q3.कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है
  4. Q4.किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम-युग के प्रमुख तत्त्व हैं
  5. Q5.‘नितान्त’ शब्द का उपयुक्त पर्याय है

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी अपठित गद्यांश पढ़कर उत्तर देने वाले प्रश्न। UPSSSC PET के गद्यांश और प्रश्न हल सहित।