UPSSSC PETQuestion 71 of 149 · अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage)
Questionmedium
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2022 (15 Oct Shift 1)

Directions

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गये प्रश्नों (प्र. 1 से 5) के उत्तर दीजिए । सत्य की आराधना भक्ति है और भक्ति “सिर हथेली पर लेकर चलने का सौदा” है, अथवा वह ‘हरि का मार्ग’ है, जिसमें कायरता की गुंजाइश नहीं है, जिसमें हार नाम की कोई चीज है ही नहीं । वह तो ‘मर कर जीने का मंत्र’ है । सब बालक, बड़े, स्त्री, पुरुष चलते-फिरते, उठते-बैठते, खाते-पीते, खेलते-कूदते सारे काम करते हुए यह रटन लगाए रहें और ऐसा करते-करते निर्दोष निद्रा लिया करें तो कितना अच्छा हो । यह सत्य रूपी परमेश्वर मेरे लिए रत्न-चिन्तामणि सिद्ध हुआ है । हम सभी के लिए वैसा ही सिद्ध हो । सत्य और अहिंसा का मार्ग जितना सीधा है उतना ही तंग भी, “असि की धार पर चलने के समान” है । नट जिस डोर पर सावधानी से नजर रख कर चल सकता है, सत्य और अहिंसा की डोर उससे भी पतली है । ज़रा चूके कि नीचे गिरे । पल-पल साधना से ही उसके दर्शन होते हैं । लेकिन सत्य के सम्पूर्ण दर्शन तो इस देह से असंभव है । उसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है । क्षणभंगुर देह द्वारा शाश्वत धर्म का साक्षात्कार सम्भव नहीं होता । अतः अंत में श्रद्धा के उपयोग की आवश्यकता तो रह ही जाती है । इसी से अहिंसा जिज्ञासु के पल्ले पड़ी । जिज्ञासु के सामने यह सवाल पैदा हुआ कि अपने मार्ग में आने वाले संकटों को सहे या उसके निमित्त जो नाश करना पड़े, वह करता जाए और आगे बढ़े । उसने देखा कि नाश करते चलने पर वह आगे नहीं बढ़ता, दर-का-दर पर ही रह जाता है । संकट सहकर आगे तो बढ़ता है लेकिन पहले ही नाश में उसने देखा कि जिस सत्य की उसे तलाश है वह बाहर नहीं है, बल्कि भीतर है । इसीलिए जैसे-जैसे नाश करता जाता है वैसे-वैसे वह पीछे रहता जाता है और सत्य दूर हटता जाता है ।

सत्यरूपी परमेश्वर की रत्न-चिंतामणि को प्राप्त करने के लिए हम क्या कर सकते हैं ?

Answer View answer ▾

Answer: Option B — ये सभी

Detailed Solution

गद्यांश के अनुसार सत्य की आराधना ही भक्ति है, वही ‘हरि का मार्ग’ है, और लेखक बताता है कि जिस सत्य की तलाश है वह बाहर नहीं, भीतर है ।

अतः सत्य की आराधना करना, हरि के मार्ग पर चलना और अंतर्निहित सत्य का साक्षात्कार करना – तीनों ही रत्न-चिंतामणि पाने के साधन हैं, इसलिए ‘ये सभी’ सही उत्तर है ।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) Questions

View all ›
  1. Q1.विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
  2. Q2.विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
  3. Q3.कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है
  4. Q4.किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम-युग के प्रमुख तत्त्व हैं
  5. Q5.‘नितान्त’ शब्द का उपयुक्त पर्याय है

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी अपठित गद्यांश पढ़कर उत्तर देने वाले प्रश्न। UPSSSC PET के गद्यांश और प्रश्न हल सहित।