UPSSSC PETQuestion 60 of 149 · अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage)
Questioneasy
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2025 (7 Sept Shift 1)

Directions

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए । प्रभावती सन् 1936 में प्रकाशित मौलिक ऐतिहासिक उपन्यास है । कथानक महाराज जयचन्द के समय का है । कान्यकुब्जेश्वर जयचन्द की रियासत दलमऊ की राजकुमारी प्रभावती का शिकार खेलते हुए लप्लगढ़ के युवराज देव से परिचय हुआ । दोनों में अत्यधिक लगाव उत्पन्न हो गया । प्रभावती दलमऊ के शासक महेश्वर सिंह की कन्या है । रूप सुन्दरी है । वह जानती है कि उसके पिता उसका विवाह बलवन्त से करना चाहते हैं । किन्तु एक वीर नारी की तरह वह स्वयं ही राजकुमार से गन्धर्व विवाह करती है । किसी बात का भय न रखते हुए वह यमुना के साथ जंगल-जंगल घूमती है और कुमार देव के अनुकूल वातावरण बनाने का प्रयत्न करती है । उपन्यासकार ने इसे सबला चित्रित किया है । संयोगिता को स्वयंवर के अवसर पर सशस्त्र सहायता देती है । जिसमें घायल होकर मृत्यु को प्राप्त होती है । प्रस्तुत उपन्यास में नारी पात्र पुरुषों से अधिक सबल और बुद्धिमान है । प्रभावती, यमुना, सिंधु और संयोगिता पुरुष-पात्रों की अपेक्षा परिस्थिति का सामना दृढ़ता एवं वीरता से करती हैं । साथ ही वे नारी सुलभ गुणों लज्जा, उदारता, त्याग आदि से विभूषित हैं । प्रभावती की नायिका होने पर भी उसकी तुलना में यमुना का चरित्र अधिक प्रभावशाली है । यमुना का व्यक्तित्व सभी के लिए अनुकरणीय है । सेनापति वीरसिंह से उसका प्रेम था किंतु उनका विवाह न हो सका । नारी पात्रों में सिन्धु भी अपना एक विशेष स्थान रखती है । उसे प्रभावती और यमुना से अपार सहानुभूति है । अपने नृत्य गायन से महेन्द्रपाल को मुक्त करवाती है । उसे राजराजेश्वरी से सम्बोधित किया गया है ।

यमुना किससे प्रेम करती है ?

Answer View answer ▾

Answer: Option C — वीरसिंह

Detailed Solution

गद्यांश में लिखा है कि यमुना का ‘सेनापति वीरसिंह से उसका प्रेम था किंतु उनका विवाह न हो सका।’ इसलिए यमुना वीरसिंह से प्रेम करती है; देव प्रभावती से जुड़ा है।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) Questions

View all ›
  1. Q1.विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
  2. Q2.विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
  3. Q3.कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है
  4. Q4.किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम-युग के प्रमुख तत्त्व हैं
  5. Q5.‘नितान्त’ शब्द का उपयुक्त पर्याय है

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी अपठित गद्यांश पढ़कर उत्तर देने वाले प्रश्न। UPSSSC PET के गद्यांश और प्रश्न हल सहित।