UPSSSC PETQuestion 11 of 20 · मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
Questioneasy
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2023 (29 Oct Shift 2)

Directions

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : मेरे एक मित्र हैं, बड़े विद्वान, स्पष्टवादी और नीतिमान । वह इस राज्य के बहुत प्रतिष्ठित नागरिक हैं । उनसे मिलने से सदा नयी स्फूर्ति मिलती है । यद्यपि वह अवस्था में मुझसे छोटे हैं, तथापि मुझे सदा सम्मान देते हैं । इस देश में यह एक अच्छी बात है कि सब प्रकार से हीन होकर भी यदि कोई उम्र में बड़ा हो, तो थोड़ा-सा आदर पा ही जाता है । मैं भी पा जाता हूँ । मेरे इस मित्र की शिकायत थी कि देश की दुर्दशा देखते हुये भी मैं कुछ कह नहीं रहा हूँ, अर्थात् इस दुर्दशा के लिये जो लोग जिम्मेदार हैं उनकी भर्त्सना नहीं कर रहा हूँ । यह एक भयंकर अपराध है । कौरवों की सभा में भीष्म ने द्रौपदी का भयंकर अपमान देखकर भी जिस प्रकार मौन धारण किया था, वैसे ही कुछ मैं और मेरे जैसे कुछ अन्य साहित्यकार चुप्पी साधे हैं । भविष्य इसे उसी तरह क्षमा नहीं करेगा जिस प्रकार भीष्म पितामह को क्षमा नहीं किया गया । मैं थोड़ी देर तक अभिभूत होकर सुनता रहा और मन में पापबोध का भी अहसास हुआ । सोचता रहा, कुछ करना चाहिये, नहीं तो भविष्य क्षमा नहीं करेगा । वर्तमान ही कौन क्षमा कर रहा है ? काफी देर तक मैं परेशान रहा-चुप रहना ठीक नहीं है, कम्बख्त भविष्य कभी माफ नहीं करेगा । उसकी सीमा भी तो कोई नहीं है । पाँच हजार वर्ष बीत गये और अब तक बेचारे भीष्म पितामह को क्षमा नहीं किया गया । भविष्य विकट असहिष्णु है । काफी देर बाद भ्रम दूर हुआ । मैं भीष्म नहीं हूँ । अगर हिन्दी में लिखनेवाला कोई भीष्म हो जाता हो, तो भी मुझे कौन पूछता है ? बहुत ज्ञानी-गुणी भरे पड़े हैं । मुझसे अवस्था में, ज्ञान में, प्रतिभा में बहुत आगे । मुझे कोई डर नहीं है । 'भविष्य' नामक महादुरन्त अज्ञात मुझे किसी गिनती में लेने वाला नहीं है । डरना हो तो वे ही लोग डरें, जिनकी गिनती हो सकती है । तुम क्यों घबराते हो, मनसाराम, तुम तो न तीन में, न तेरह में, बड़ी राहत मिली इस यथार्थबोध से ।

'न तीन में, न तेरह में' मुहावरे का कौन सा अर्थ ठीक लगता है ?

Answer View answer ▾

Answer: Option D — किसी भी गिनती में न आना ।

Detailed Solution

'न तीन में, न तेरह में' का अर्थ है किसी भी गिनती में न आना, अर्थात् जिसका कोई महत्त्व न हो; गद्यांश में लेखक स्वयं को इसी कारण भविष्य के डर से मुक्त मानता है ।

'बहुत ही महत्वपूर्ण होना' इसका उलटा अर्थ है, जबकि धोखे में रहना और धैर्यपूर्वक सोचना इस मुहावरे से संबंधित नहीं हैं ।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs) Questions

View all ›
  1. Q1.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।
  2. Q2.‘आँखें बिछाना’ मुहावरे का अर्थ है :
  3. Q3.‘आँखें दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ है
  4. Q4.‘अंक में भरना’ एक मुहावरा है, इसका सही अर्थ है
  5. Q5.‘खयाली पुलाव पकाना’ – मुहावरे का अर्थ है :

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी मुहावरों और लोकोक्तियों के अर्थ, जैसे ‘गागर में सागर भरना’ = थोड़े में बहुत कहना। प्रश्न हल सहित।