UPSSSC PETQuestion 12 of 19 · विलोम शब्द (Hindi Antonyms)
Questionmedium
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2023 (29 Oct Shift 1)

Directions

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : हमारे बाल्यकाल के संस्कार ही जीवन का ध्येय निर्धारित करते हैं, अतः यदि शैशव में हमारी संतान ऐसे व्यक्तियों की छाया में ज्ञान प्राप्त करेगी, जिनमें चरित्र तथा सिद्धांत की विशेषता नहीं है, जिनमें संस्कारजनित अनेक दोष हैं, तो फिर उनके चरित्र पर भी उसी की छाप पड़ेगी और भविष्य में उनके ध्येय भी उसी के अनुसार स्वार्थमय तथा अस्थिर होंगे । शिक्षा एक ऐसा कर्तव्य नहीं है जो किसी पुस्तक को प्रथम पृष्ठ से अंतिम पृष्ठ तक पढ़ाने से ही पूर्ण हो जाता हो, वरन् वह ऐसा कर्तव्य है जिसकी परिधि सारे जीवन को घेरे हुए है और पुस्तकें ऐसे साँचे हैं जिनमें ढालकर उसे सुडौल बनाया जा सकता है । आत्मनिर्भरता का अर्थ है – अपने ऊपर निर्भर रहना । जो व्यक्ति दूसरे के मुँह को नहीं ताकते वे ही आत्मनिर्भर होते हैं । वस्तुतः आत्मविश्वास के बल पर कार्य करते रहना आत्मनिर्भरता है । आत्मनिर्भरता का अर्थ है – समाज, निज तथा राष्ट्र की आवश्यकताओं की पूर्ति करना । व्यक्ति, समाज तथा राष्ट्र में आत्मविश्वास की भावना, आत्मनिर्भरता का प्रतीक है । स्वावलंबन जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी है । सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को स्वावलंबी अवश्य होना चाहिए । स्वावलंबन व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के जीवन में सर्वांगीण सफलता-प्राप्ति का महामंत्र है । स्वावलंबन जीवन का अमूल्य आभूषण है, वीरों तथा कर्मयोगियों का इष्टदेव है । सर्वांगीण उन्नति का आधार है । जब व्यक्ति स्वावलंबी होगा, उसमें आत्मनिर्भरता होगी, तो ऐसा कोई कार्य नहीं जिसे वह न कर सके । स्वावलंबी मनुष्य के सामने कोई भी कार्य आ जाए, वह अपने दृढ़ विश्वास से, अपने आत्मबल से उसे अवश्य ही पूर्ण कर लेगा । स्वावलंबी मनुष्य जीवन में कभी भी असफलता का मुँह नहीं देखता । वह जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर कामयाब होता जाता है । सफलता तो स्वावलंबी मनुष्य की दासी बनकर रहती है । जिस व्यक्ति का स्वयं अपने आप पर ही विश्वास नहीं, वह भला क्या कर पाएगा ? परंतु इसके विपरीत जिस व्यक्ति में आत्मनिर्भरता होगी, वह कभी किसी के सामने नहीं झुकेगा । वह जो करेगा सोच समझकर धैर्य से करेगा । मनुष्य में सबसे बड़ी कमी स्वावलंबन का न होना है । सबसे बड़ा गुण भी मनुष्य की आत्मनिर्भरता ही है ।

‘स्वार्थमय’ तथा ‘अस्थिर’ शब्दों के विलोम रूप क्रमशः किस विकल्प में हैं ?

Answer View answer ▾

Answer: Option D — निःस्वार्थ - गतिहीन

Detailed Solution

‘स्वार्थमय’ का विलोम ‘निःस्वार्थ’ है और ‘अस्थिर’ का विलोम ‘स्थिर’ है, जिसके अर्थ में ‘गतिहीन’ शब्द आता है; इसलिए क्रमशः सही जोड़ा विकल्प (D) में है ।

विकल्प (A) में ‘चंचल’ तो ‘अस्थिर’ का पर्यायवाची है, विलोम नहीं; विकल्प (B) और (C) में शब्दों का क्रम उल्टा है, क्योंकि पहला शब्द ‘अस्थिर’ का और दूसरा ‘स्वार्थमय’ का विलोम है ।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More विलोम शब्द (Hindi Antonyms) Questions

View all ›
  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द है
  2. Q2.‘उग्र’ का विलोम शब्द है :
  3. Q3.विलोम शब्द के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
  4. Q4.‘आदान’ का विलोम शब्द ______ है ।
  5. Q5.‘उपाय’ का विलोम शब्द _____ है ।

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  2. Q2.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  3. Q3.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  4. Q4.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

विलोम शब्द (Hindi Antonyms) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of विलोम शब्द (Hindi Antonyms), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

विलोम शब्द वे शब्द हैं जो किसी शब्द का विपरीत अर्थ बताते हैं, जैसे एकल–बहुल, आदि–अंत। UPSSSC PET और अन्य परीक्षाओं के सामान्य हिन्दी के प्रश्न हल सहित।