UPSSSC PETQuestion 88 of 149 · अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage)
Questionmedium
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2022 (15 Oct Shift 2)

Directions

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों (प्र. 24 से 28) के उत्तर दीजिए । आज परिवारों का विघटन होता जा रहा है । परिवार सीमित और छोटे होते जा रहे हैं । पढ़े-लिखे परिवारों में एक या दो बच्चे ही होते हैं । माँ-बाप अपने उपलब्ध संसाधनों से बड़े लाड़-प्यार से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाते हैं और दुलार के साथ बड़ा करते हैं । पुराने समय का ‘लालयेत् पञ्च वर्षाणि, दश वर्षाणि ताडयेत्’ वाला फार्मूला अब बदल चुका है । इतना लाड़ मिलने के बावजूद आज की नई पीढ़ी के बच्चे असहनशील होते जा रहे हैं । अगर शिक्षक कक्षा में उनसे कुछ भी कह दें, घर में माँ-बाप या कोई रिश्तेदार कुछ भी कह दें, तो वे तुरंत प्रतिक्रियाशील हो जाते हैं । ग्रहणशीलता समाप्त होती जा रही है और जैसा वे चाहें, वैसा करने की आज़ादी उन्हें चाहिए । अस्तु, येन-केन प्रकारेण बच्चे पढ़-लिखकर नौकरी पा जाते हैं या अपना काम सँभाल लेते हैं । माता-पिता धीरे-धीरे बूढ़े होते जाते हैं । उनके द्वारा बचपन के प्यार से लेकर उस समय तक के त्याग और बलिदान उन्हीं के अपने बच्चों द्वारा भुला दिए जाते हैं । अब माँ-बाप बूढ़े और शक्तिहीन हैं और बच्चों पर बोझ । आज के बूढ़े माँ-बाप पिछली पीढ़ी के बूढ़े माँ-बाप की तुलना में अधिक दयनीय से होते जा रहे हैं । उन्हीं के द्वारा पालित-पोषित बच्चे उन्हें अपने परिवार का सदस्य मन से स्वीकार नहीं कर रहे हैं । यही कारण है कि बुढ़ापे में या तो माँ-बाप अकेले रहते हैं और या अपने ही घर में दीन-हीन से होकर बच्चों का मुँह ताकते हैं । पीढ़ियों के अंतराल से जीवन मूल्यों में तेज़ी से बदलाव हो रहा है । अच्छी भावना से भी यदि बूढ़े माँ-बाप वयस्क बच्चों या उनके परिवार के विषय में कुछ सलाह देते हैं, तो उनकी सलाह का सम्मान नहीं होता । यह संभवतः पीढ़ियों के अंतराल का परिणाम है । अब समय बदल गया है और अनुभवपूर्ण सलाह की इस नई पीढ़ी को आवश्यकता नहीं है । अपेक्षा की जाती है कि यदि उन्हें साथ रहना है तो एडजस्ट करके चलें, अन्यथा वृद्धाश्रम में हम-उम्र लोगों के बीच समय बिताएँ । खुद भी चैन से रहें और उन्हें भी अपनी तरह से चैन से रहने दें । क्या वास्तव में इस सबके लिए युवा पीढ़ी ही दोषी है या कुछ दोष वृद्धों का भी है ?

माता-पिता द्वारा प्यार-दुलार एवं समस्त संसाधनों के दिए जाने के बावजूद आज की युवा पीढ़ी से वह आत्मीयता ग़ायब है, जो पुरानी पीढ़ी तक विद्यमान थी । इसका सबसे उचित कारण क्या हो सकता है ?

Answer View answer ▾

Answer: Option A — पीढ़ियों के अंतरण के कारण जीवन मूल्यों के बदलने से युवा पीढ़ी अदूरदर्शी और असहनशील होती जा रही है और उसकी ग्रहणशीलता कम होती जा रही है ।

Detailed Solution

गद्यांश के अनुसार इतना लाड़ मिलने पर भी नई पीढ़ी असहनशील होती जा रही है, उसकी ग्रहणशीलता समाप्त हो रही है और पीढ़ियों के अंतराल से जीवन मूल्य तेज़ी से बदल रहे हैं ।

यही बात पहले विकल्प में है; अन्य विकल्प, जैसे स्वावलंबन या दूसरों के कष्ट न सोचना, गद्यांश में कारण के रूप में नहीं बताए गए हैं ।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) Questions

View all ›
  1. Q1.विश्व में शांति क्यों आवश्यक है ?
  2. Q2.विश्व शांति की स्थापना के लिए सबसे आवश्यक है
  3. Q3.कठोर से कठोर हृदय को भी कोमल बनाया जा सकता है
  4. Q4.किसी भी राष्ट्र के स्वर्णिम-युग के प्रमुख तत्त्व हैं
  5. Q5.‘नितान्त’ शब्द का उपयुक्त पर्याय है

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of अपठित गद्यांश (Hindi Unseen Passage), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी अपठित गद्यांश पढ़कर उत्तर देने वाले प्रश्न। UPSSSC PET के गद्यांश और प्रश्न हल सहित।