UPSSSC PETQuestion 22 of 44 · हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar)
Questionmedium
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2023 (28 Oct Shift 2)

Directions

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : आज किसी भी व्यक्ति का सबसे अलग एक टापू की तरह जीना संभव नहीं रह गया है । भारत में विभिन्न पंथों और विविध मत-मतांतरों के लोग साथ-साथ रह रहे हैं । ऐसे में यह अधिक ज़रूरी हो गया है कि लोग एक-दूसरे को जानें; उनकी ज़रूरतों को, उनकी इच्छाओं-आकांक्षाओं को समझें उन्हें तरजीह दें और उनके धार्मिक विश्वासों, पद्धतियों, अनुष्ठानों को सम्मान दें । भारत जैसे देश में यह और भी अधिक ज़रूरी है, क्योंकि यह देश किसी एक धर्म, मत या विचारधारा का नहीं है । स्वामी विवेकानंद इस बात को समझते थे और अपने आचार-विचार में अपने समय से बहुत आगे थे । उनका दृढ़ मत था कि विभिन्न धर्मों-संप्रदायों के बीच संवाद होना ही चाहिए । वे विभिन्न धर्मों-संप्रदायों की अनेकरूपता को जायज़ और स्वाभाविक मानते थे । स्वामी जी विभिन्न धार्मिक आस्थाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने के पक्षधर थे और सभी को एक ही धर्म का अनुयायी बनाने के विरुद्ध थे । वे कहा करते थे, \"यदि सभी मानव एक ही धर्म को मानने लगें, एक ही पूजा-पद्धति को अपना लें और एक-सी नैतिकता का अनुपालन करने लगें, तो यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी, क्योंकि यह सब हमारे धार्मिक और आध्यात्मिक विकास के लिए प्राणघातक होगा तथा हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से काट देगा\" । हमें सभी धर्म-संप्रदाय-पंथ-विचारों के लोगों को और उनकी विचारधाराओं और उपासना पद्धतियों को उचित सम्मान देना चाहिए । किसी भी व्यक्ति को चाहे वह किसी जाति-धर्म और भाषा से सम्बन्धित है, प्रकृति ने समान बनाया है । सभी मनुष्यों में एक ही परमात्मा का वास है । जागतिक विकास की दृष्टि से कोई पिछड़ा हो सकता है । यदि कोई पिछड़ा हुआ है तो उसे अपने साथ ले लेने से मानवता खिल उठती है ।

'आध्यात्मिक' शब्द में क्रमशः उपसर्ग, मूल शब्द और प्रत्यय हैं ?

Answer View answer ▾

Answer: Option A — अधि + आत्म + इक

Detailed Solution

'आध्यात्मिक' = अधि (उपसर्ग) + आत्म (मूल शब्द) + इक (प्रत्यय); इक प्रत्यय लगने पर पहले स्वर में वृद्धि होकर 'अ' का 'आ' हो जाता है । 'आधि' कोई उपसर्ग नहीं है और 'अध्य' संधि के बाद का रूप है, इसलिए (A) सही है ।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) Questions

View all ›
  1. Q1.नदी में पानी अधिक बह रहा है। वाक्य में रेखांकित शब्द किस प्रकार का क्रिया-विशेषण है ?
  2. Q2.जो विशेषण अपने विशेष्य की मात्रा या परिमाण के विषय में ज्ञान कराएँ, उसे ______ विशेषण कहते हैं ।
  3. Q3.जो विशेषण शब्द विशेषणों की विशेषता बताते हैं, उसे क्या कहते हैं ?
  4. Q4.‘दाता’ पुल्लिंग शब्द है, उसका स्त्रीलिंग रूप _____ है ।
  5. Q5.‘ठण्डा पानी पीना चाहिए ।’ यह वाक्य _________ विशेषण का उदाहरण है ।

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी व्याकरण के प्रश्न — संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण, कारक, वचन, लिंग और वाक्य-रचना। UPSSSC PET और अन्य परीक्षाओं के सामान्य हिन्दी व्याकरण के प्रश्न हल सहित।