UPSSSC PETQuestion 21 of 44 · हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar)
Questioneasy
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2023 (28 Oct Shift 2)

Directions

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : इस रत्नगर्भा वसुंधरा के अंतःस्थल में हीरे-मणि-माणिक्य और सम्पदा का अभाव नहीं है । धरती का विस्तीर्ण अतल गर्भ अनंत धनराशि से भरा पड़ा है । आवश्यकता है, इसके वक्ष को चीरकर उन्हें उगलवा लेने वाले दृढ़ संकल्प और साहस की । धरती के अंदर विद्यमान धनराशि के कारण ही धरती वसुंधरा कहलाती है । इस धरा पर रहने वाले कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि यदि भाग्य में नहीं है तो हथेली पर आई वस्तु भी नष्ट हो जाती है । जब हम अपना चिंतन केवल भाग्यवाद को आधार मानकर करते हैं, तो हम लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपेक्षित प्रयत्न नहीं करते । प्रयत्न के अभाव में फल भी नहीं मिलता और लोग भाग्य को दोष देते रहते हैं । ऐसे भाग्यवादी लोगों को कायर माना जाता है । अकूत सम्पदा तो उसी को मिल सकती है जो पूर्ण संकल्प के साथ कार्य में प्रवृत्त हो । जैसे अर्जुन का ध्यान पक्षी की बेधे जाने वाली आँख पर था, उसी प्रकार जो लक्ष्य के प्रति एकनिष्ठ होकर सतत प्रयासशील रहता है, समय के परिपाक के साथ उस लक्ष्य को पाने में सफल हो जाता है । ऐसे लोग जो भाग्य के सहारे बैठे रहते हैं और प्रतीक्षा करते रहते हैं कि अली बाबा की सिम-सिम वाली गुफा का द्वार कब खुलता है, उन्हें जब असफलता का अँधेरा अपने चारों ओर घिरता दिखाई देता है, तब वे पछतावा करते हैं कि उन्होंने व्यर्थ ही समय गँवा दिया । मनुष्य के पास सभी कुछ पा लेने की क्षमता होती है, पर कैसे उसे पाया जाएगा उसके लिए संपूर्ण-निर्णयशक्ति, दृढ़ संकल्प और अपेक्षित परिश्रम आवश्यक है । कई बार लक्ष्य के एकदम समीप पहुँच कर हम प्रयत्न करना छोड़ देते हैं और भाग्य को दोष देते हैं । भाग्य जैसी कोई वस्तु या तो होती ही नहीं है और या परिश्रम की चाबी के साथ मिलकर भाग्य की चाबी काम करती है । भाग्य की अकेली चाबी सफलता के ताले को नहीं खोल सकती । इसीलिए कवि तुलसीदास ने कहा है - कायर मन कर एक अधारा । दैव दैव आलसी पुकारा ॥

'परिश्रम' शब्द कौन सी व्याकरणिक इकाई है ?

Answer View answer ▾

Answer: Option B — संज्ञा

Detailed Solution

'परिश्रम' एक भाववाचक संज्ञा है, क्योंकि यह मेहनत करने के भाव या कार्य का नाम बताता है । यह किसी संज्ञा की विशेषता नहीं बताता, इसलिए विशेषण नहीं है; 'परिश्रमी' विशेषण होता, जबकि 'परिश्रम' स्वयं संज्ञा है ।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) Questions

View all ›
  1. Q1.नदी में पानी अधिक बह रहा है। वाक्य में रेखांकित शब्द किस प्रकार का क्रिया-विशेषण है ?
  2. Q2.जो विशेषण अपने विशेष्य की मात्रा या परिमाण के विषय में ज्ञान कराएँ, उसे ______ विशेषण कहते हैं ।
  3. Q3.जो विशेषण शब्द विशेषणों की विशेषता बताते हैं, उसे क्या कहते हैं ?
  4. Q4.‘दाता’ पुल्लिंग शब्द है, उसका स्त्रीलिंग रूप _____ है ।
  5. Q5.‘ठण्डा पानी पीना चाहिए ।’ यह वाक्य _________ विशेषण का उदाहरण है ।

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी व्याकरण के प्रश्न — संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण, कारक, वचन, लिंग और वाक्य-रचना। UPSSSC PET और अन्य परीक्षाओं के सामान्य हिन्दी व्याकरण के प्रश्न हल सहित।