UPSSSC PETQuestion 18 of 44 · हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar)
Questioneasy
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2023 (29 Oct Shift 1)

Directions

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : हमारे बाल्यकाल के संस्कार ही जीवन का ध्येय निर्धारित करते हैं, अतः यदि शैशव में हमारी संतान ऐसे व्यक्तियों की छाया में ज्ञान प्राप्त करेगी, जिनमें चरित्र तथा सिद्धांत की विशेषता नहीं है, जिनमें संस्कारजनित अनेक दोष हैं, तो फिर उनके चरित्र पर भी उसी की छाप पड़ेगी और भविष्य में उनके ध्येय भी उसी के अनुसार स्वार्थमय तथा अस्थिर होंगे । शिक्षा एक ऐसा कर्तव्य नहीं है जो किसी पुस्तक को प्रथम पृष्ठ से अंतिम पृष्ठ तक पढ़ाने से ही पूर्ण हो जाता हो, वरन् वह ऐसा कर्तव्य है जिसकी परिधि सारे जीवन को घेरे हुए है और पुस्तकें ऐसे साँचे हैं जिनमें ढालकर उसे सुडौल बनाया जा सकता है । आत्मनिर्भरता का अर्थ है – अपने ऊपर निर्भर रहना । जो व्यक्ति दूसरे के मुँह को नहीं ताकते वे ही आत्मनिर्भर होते हैं । वस्तुतः आत्मविश्वास के बल पर कार्य करते रहना आत्मनिर्भरता है । आत्मनिर्भरता का अर्थ है – समाज, निज तथा राष्ट्र की आवश्यकताओं की पूर्ति करना । व्यक्ति, समाज तथा राष्ट्र में आत्मविश्वास की भावना, आत्मनिर्भरता का प्रतीक है । स्वावलंबन जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी है । सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को स्वावलंबी अवश्य होना चाहिए । स्वावलंबन व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के जीवन में सर्वांगीण सफलता-प्राप्ति का महामंत्र है । स्वावलंबन जीवन का अमूल्य आभूषण है, वीरों तथा कर्मयोगियों का इष्टदेव है । सर्वांगीण उन्नति का आधार है । जब व्यक्ति स्वावलंबी होगा, उसमें आत्मनिर्भरता होगी, तो ऐसा कोई कार्य नहीं जिसे वह न कर सके । स्वावलंबी मनुष्य के सामने कोई भी कार्य आ जाए, वह अपने दृढ़ विश्वास से, अपने आत्मबल से उसे अवश्य ही पूर्ण कर लेगा । स्वावलंबी मनुष्य जीवन में कभी भी असफलता का मुँह नहीं देखता । वह जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर कामयाब होता जाता है । सफलता तो स्वावलंबी मनुष्य की दासी बनकर रहती है । जिस व्यक्ति का स्वयं अपने आप पर ही विश्वास नहीं, वह भला क्या कर पाएगा ? परंतु इसके विपरीत जिस व्यक्ति में आत्मनिर्भरता होगी, वह कभी किसी के सामने नहीं झुकेगा । वह जो करेगा सोच समझकर धैर्य से करेगा । मनुष्य में सबसे बड़ी कमी स्वावलंबन का न होना है । सबसे बड़ा गुण भी मनुष्य की आत्मनिर्भरता ही है ।

“सफलता”, “कार्य” और “आत्मनिर्भरता” शब्दों के लिंग क्रमशः हैं

Answer View answer ▾

Answer: Option C — स्त्रीलिंग, पुल्लिंग और स्त्रीलिंग

Detailed Solution

‘ता’ प्रत्यय से बनी भाववाचक संज्ञाएँ स्त्रीलिंग होती हैं, इसलिए ‘सफलता’ और ‘आत्मनिर्भरता’ दोनों स्त्रीलिंग हैं, जैसे ‘सफलता मिली’ और ‘आत्मनिर्भरता बढ़ी’ ।

‘कार्य’ पुल्लिंग है, क्योंकि हम ‘कार्य पूरा हुआ’ कहते हैं; अतः क्रम स्त्रीलिंग, पुल्लिंग और स्त्रीलिंग बनता है, जो विकल्प (C) में है ।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) Questions

View all ›
  1. Q1.नदी में पानी अधिक बह रहा है। वाक्य में रेखांकित शब्द किस प्रकार का क्रिया-विशेषण है ?
  2. Q2.जो विशेषण अपने विशेष्य की मात्रा या परिमाण के विषय में ज्ञान कराएँ, उसे ______ विशेषण कहते हैं ।
  3. Q3.जो विशेषण शब्द विशेषणों की विशेषता बताते हैं, उसे क्या कहते हैं ?
  4. Q4.‘दाता’ पुल्लिंग शब्द है, उसका स्त्रीलिंग रूप _____ है ।
  5. Q5.‘ठण्डा पानी पीना चाहिए ।’ यह वाक्य _________ विशेषण का उदाहरण है ।

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी व्याकरण के प्रश्न — संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण, कारक, वचन, लिंग और वाक्य-रचना। UPSSSC PET और अन्य परीक्षाओं के सामान्य हिन्दी व्याकरण के प्रश्न हल सहित।