UPSSSC PETQuestion 19 of 44 · हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar)
Questionmedium
This question was previously asked in

UPSSSC PET 2023 (29 Oct Shift 1)

Directions

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : मृत्युंजय और संघमित्र की मित्रता पाटलिपुत्र के जन-जन की जानी बात थी । मृत्युंजय जन-जन द्वारा ‘धन्वंतरि’ की उपाधि से विभूषित वैद्य थे और संघमित्र समस्त उपाधियों से विमुक्त ‘भिक्षु’ । मृत्युंजय चरक और सुश्रुत को समर्पित थे, तो संघमित्र बुद्ध के संघ और धर्म को । प्रथम का जीवन की संपन्नता और दीर्घायुष्य में विश्वास था तो द्वितीय का जीवन के निराकरण और निर्वाण में । दोनों ही दो विपरीत तटों के समान थे, फिर भी उनके मध्य बहने वाली स्नेह-सरिता उन्हें अभिन्न बनाए रखती थी । यह आश्चर्य है, जीवन के उपासक वैद्यराज को उस निर्वाण के लोभी के बिना चैन ही नहीं था, पर यह परम आश्चर्य था कि समस्त रोगों को मलों की तरह त्यागने में विश्वास रखने वाला भिक्षु भी वैद्यराज के मोह में फँस अपने निर्वाण को कठिन से कठिनतर बना रहा था । वैद्यराज अपनी वार्ता में संघमित्र से कहते-निर्वाण (मोक्ष) का अर्थ है (आत्मा का मृत्यु पर विजय) । संघमित्र हँसकर कहते-देह द्वारा मृत्यु पर विजय मोक्ष नहीं है । देह तो अपने आप में व्याधि है । तुम देह की व्याधियों को दूर करके कष्टों से छुटकारा नहीं दिलाते, बल्कि कष्टों के लिए अधिक सुयोग जुटाते हो । देह व्याधि से मुक्ति तो भगवान की शरण में है । वैद्यराज ने कहा - मैं तो देह को भगवान के समीप जीते ही बने रहने का माध्यम मानता हूँ । पर दृष्टियों का यह विरोध उनकी मित्रता के मार्ग में कभी बाधक नहीं हुआ । दोनों अपने कोमल हास और मोहक स्वर से अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत करते रहते ।

व्याधि और सुयोग शब्दों में क्रमशः प्रयुक्त उपसर्ग हैं

Answer View answer ▾

Answer: Option D — वि और सु

Detailed Solution

‘व्याधि’ की रचना ‘वि + आधि’ से होती है, यहाँ ‘आधि’ स्वयं एक शब्द है, इसलिए इसमें उपसर्ग केवल ‘वि’ है; ‘सुयोग’ में ‘सु + योग’ है, अतः उपसर्ग ‘सु’ है ।

इस प्रकार सही उत्तर ‘वि और सु’ विकल्प (D) है; ‘व्या’ कोई उपसर्ग नहीं है और ‘आधि’ तथा ‘ओग’ उपसर्ग नहीं, शब्दांश हैं, इसलिए (A) और (B) गलत हैं ।

💬 Discussions on this question

Ask a doubt ›

Still stuck on this question? Ask our faculty and fellow students — answers appear here.

Ask a doubt

More हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) Questions

View all ›
  1. Q1.नदी में पानी अधिक बह रहा है। वाक्य में रेखांकित शब्द किस प्रकार का क्रिया-विशेषण है ?
  2. Q2.जो विशेषण अपने विशेष्य की मात्रा या परिमाण के विषय में ज्ञान कराएँ, उसे ______ विशेषण कहते हैं ।
  3. Q3.जो विशेषण शब्द विशेषणों की विशेषता बताते हैं, उसे क्या कहते हैं ?
  4. Q4.‘दाता’ पुल्लिंग शब्द है, उसका स्त्रीलिंग रूप _____ है ।
  5. Q5.‘ठण्डा पानी पीना चाहिए ।’ यह वाक्य _________ विशेषण का उदाहरण है ।

More General Hindi (सामान्य हिन्दी) Questions

  1. Q1.‘एकल’ का विलोम शब्द हैविलोम शब्द (Hindi Antonyms)
  2. Q2.‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन सा है ?पर्यायवाची शब्द (Hindi Synonyms)
  3. Q3.‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए :अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
  4. Q4.‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
  5. Q5.शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।शुद्ध वर्तनी (Correct Spelling)

हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) — UPSSSC PET Preparation

This question tests your understanding of हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar), a key topic in the UPSSSC PET General Hindi (सामान्य हिन्दी) section. The detailed solution above uses a step-by-step approach to show the reasoning, and where available, a shortcut that helps you solve similar questions in under 90 seconds during the actual exam.

हिन्दी व्याकरण के प्रश्न — संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण, कारक, वचन, लिंग और वाक्य-रचना। UPSSSC PET और अन्य परीक्षाओं के सामान्य हिन्दी व्याकरण के प्रश्न हल सहित।